RPSNEWS24

शिवसेना (उद्धव बाला साहेब ठाकरे) प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में पन्ना के युवा नेता कुलदीप भी

Image
                             पन्ना -   महा राष्ट्र में शिवसेना में फूट पड़ने के बाद अन्य राज्यों में भी  शिवसेना नेताओं के बीच फूट पड़ी. अपने राजनीतिक भविष्य और महाराष्ट्र के शिवसेना नेताओं से अपने-अपने संपर्क व संबंधों के अनुसार यह नेता अलग-अलग भागों में बट गए. कुछ मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गए तो कुछ ने उद्धव ठाकरे  के प्रति अपनी निष्ठा कायम रखी.  मध्यप्रदेश में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए उद्धव ठाकरे के आदेश पर मध्यप्रदेश में शिवसेना को मजबूत करने की जिम्मेदारी अशोक तिवारी को सौंपी.  संगठन में युवाओं को भी विशेष तवज्जो देने के उद्देश्य प्रदेश में युवा इकाई का गठन  करने योजना बनाई . शिवसेना की युवा इकाई का अध्यक्ष बनने शिवसेना में सक्रिय सक्रिय कुलदीप तिवारी, प्रभात पुराणी व नितेश तिवारी  अपनी दावेदारी पेश कर रहे थे. लेकिन नितेश तिवारी  द्वारा कुलदीप का समर्थन किए जाने के बाद युवा सेना का प्रदेश अध्यक्ष बनने की होड़ में कुलदीप की दावेदारी भी स...

*यमल मुनिराजों का जीरो मॉडल स्कूल देवेंद्रनगर में हुआ मंगल प्रवेश*

       
           (रिपोर्टर  - कैलाश पाण्डेय )
देवेंद्रनगर /  देवेंद्रनगर में  दिगम्बर जैन मंदिर देवेन्द्रनगर में आचार्य श्री 108 विशुद्ध सागर जी महाराज के विशुद्घ रत्न यमल श्री आस्तिक्य सागर जी व श्री प्रणीत सागर जी महाराज विराजमान है। यमल जैन मुनिराजों द्वारा 19 फरवरी को जीरो मॉडल हाईस्कूल देवेन्द्रनगर में समस्त छात्र छात्राओं के बीच पहुँचकर मंगल प्रवचन दिए गए। इससे पूर्व जीरो सेवा समिति के समस्त सदस्यों द्वारा मुनिश्री की जैन मंदिर से जीरो मॉडल स्कूल तक बेंड बाजों व नगाड़ो के साथ आगवानी की गई। फिर सभी सदस्यों व स्टॉफ के लोगों ने मुनि श्री का पाद प्रक्षालन किया। 

ततपश्चात आचार्य श्री विशुद्ध सागर महाराज के चित्र का अनावरण दीप प्रज्ववलन के साथ हुआ। छात्र सौमिक व शुभ जैन,अनुष्का जैन द्वारा मंगलाचरण एवं छात्राओं द्वारा स्वागत गीत व पावनी शर्मा द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया। जीरो सेवा समिति के पूर्व अध्यक्ष व समाजसेवी सुरेन्द्र जैन उर्फ कल्लू भाईसाब द्वारा मुनि श्री का जीवन परिचय व विद्यालय का प्रतिवेदन महाराज जी के समक्ष रखा। ततपश्चात मुनि श्री प्रणीत सागर जी उपस्थित धर्मसभा में छात्र छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमें अपने से बड़ो एवं वृद्धजनो का आदर सम्मान करना चाहिए।उन्होंने एक पिता और उसकी चार सन्तानों का उदाहरण देकर बताया कि उस पिता की संतान अपने माता पिता का सम्मान नही करती थी और जो वो कहते थे उसके विपरीत कार्य करते थे।
रंगोली सजाकर व पाद प्रक्षालन कर किया अभिनन्दन
उन्होंने द्राक्ष अंगूर का उदाहरण देते हुए माता पिता एवं गुरुजनों का सम्मान करने के लिये कहा। वहीं आस्तिक्य सागर जी महाराज ने कहा कि छात्र को आलस्य नहीं करना चाहिए।लेटकर व पैर पसारकर अध्ययन नहीं करना,आज का सबसे बड़ा शत्रु मोबाइल से छात्रों को दूर रहने को कहा।आपने गुरुओ,माता एवं पिता का हमेशा सम्मान करना चाहिये। फ़ास्ट फूड व अनियमित भोजन से नुकसान के बारे में समझाया। और हमेशा लक्ष्य पर ध्यान देना और अलक्ष्य को त्यागने की बात पर जोर दिया।
कार्यक्रम का सफल संचालन रमेश अग्रवाल वरिष्ठ शिक्षक व आभार प्राचार्य रामटेक पाण्डेय द्वारा किया गया। यमल मुनिराजों द्वारा विद्यालय की प्रशंसा की। इस अवसर पर कमलेश जैन अध्यक्ष जीरो सेवा समिति,सुरेन्द्र जैन पूर्व अध्यक्ष,प्रेमचन्द्र जैन अध्यक्ष दिगम्बर जैन समाज,डॉक्टर अभिषेक जैन बीएमओ, डॉक्टर संतोष जैन,डॉ सुरेन्द्र जैन,सुधीर जैन,सुरेन्द्र जैन मनमंदिर,राकेश जैन,निशांत जैन,शुभम जैन,अशोक जैन,दिलीप जैन,नवीन जैन, सहित जैन समाज की समस्त महिलाएं,छात्र छात्राएं व स्कूल का समस्त स्टॉफ उपस्थित रहा। 
Editor - Sushil Barman
Contect - 7000606753
Whatsapp - 8517866847

Comments

Popular posts from this blog

*ग्राम पंचायतों में चल रहे जनसुनवाई व अभ्युदय कार्यक्रम की खुलेआम उड़ाई जा रही धज्जियां*

*ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने मनाई भारत रत्न राजीव की जयंती*

*दिनांक 06 अप्रैल 2020 को लाकडाउन एवं धारा 144 जा. फौ. का उल्लंघन करने पर थाना देवेन्द्रनगर मे 01 व्यक्ति पर एफआईआर दर्ज एवं एक मोटरसायकिल जप्त,तथा 04 के विरूद्ध मोटर ब्हीकर एक्ट की कार्यवाही, अब तक हुई कुल 27 कार्यवाही*