RPSNEWS24

शिवसेना (उद्धव बाला साहेब ठाकरे) प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में पन्ना के युवा नेता कुलदीप भी

Image
                             पन्ना -   महा राष्ट्र में शिवसेना में फूट पड़ने के बाद अन्य राज्यों में भी  शिवसेना नेताओं के बीच फूट पड़ी. अपने राजनीतिक भविष्य और महाराष्ट्र के शिवसेना नेताओं से अपने-अपने संपर्क व संबंधों के अनुसार यह नेता अलग-अलग भागों में बट गए. कुछ मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गए तो कुछ ने उद्धव ठाकरे  के प्रति अपनी निष्ठा कायम रखी.  मध्यप्रदेश में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए उद्धव ठाकरे के आदेश पर मध्यप्रदेश में शिवसेना को मजबूत करने की जिम्मेदारी अशोक तिवारी को सौंपी.  संगठन में युवाओं को भी विशेष तवज्जो देने के उद्देश्य प्रदेश में युवा इकाई का गठन  करने योजना बनाई . शिवसेना की युवा इकाई का अध्यक्ष बनने शिवसेना में सक्रिय सक्रिय कुलदीप तिवारी, प्रभात पुराणी व नितेश तिवारी  अपनी दावेदारी पेश कर रहे थे. लेकिन नितेश तिवारी  द्वारा कुलदीप का समर्थन किए जाने के बाद युवा सेना का प्रदेश अध्यक्ष बनने की होड़ में कुलदीप की दावेदारी भी स...

*सलेहा में आइसोलेट सेंटर में रह रहे व्यक्तियों को भाजपा के स्थापना दिवस पर कराया भोजन व पीएम फंड में भाजपा मंडल सलेहा के सदस्यों द्वारा 11 हजार रुपये जमा किए*

                   
                   

सलेहा (रामप्रताप वर्मन) - भारतीय जनता पार्टी द्वारा 6 अप्रैल को राष्ट्रीय स्तर से भाजपा का चालीसवां  स्थापना दिवस मनाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत मंडल सलेहा में स्थापना दिवस के अवसर पर मंडल अध्यक्ष हरेद्र  त्रिपाठी ,पूर्व मंडल अध्यक्ष मदन मोहन पाण्डेय , मयंक पाण्डेय द्वारा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ,पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा में पुष्पांजलि अर्पित की गई और यह संदेश दिया गया कि वर्तमान समय में पूरा देश कोरोना वायरस से प्रभावित हो रहा है, सभी कार्यकर्ता  सभी से 1 मीटर की दूरी बनाकर कार्य करें, इस दौरान प्रदेश संगठन द्वारा निर्देशित किया गया है कि सभी कार्यकर्ता अपनी बूथों में 40 सदस्यों को जागरूक कर पीएम फंड में 100  रुपए अनुदान जमा कराएं एवं जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री के 5+1 पैकेट प्रदान करें ,इस दौरान मंडल अध्यक्ष एवं सहयोगी कार्यकर्ताओं द्वारा सलेहा आइसोलेट सेंटर में रुके हुए 65 व्यक्तियों का 1 दिन का भोजन ,चाय ,नाश्ता की व्यवस्था कर वितरण किया गया।  मंडल अंतर्गत  बूथों के कार्यकर्ताओं द्वारा अपने घरों में पार्टी के झंडे का ध्वजारोहण किया गया और मंडल के सदस्यों द्वारा 11000 रूपए  पी एम फंड में जमा किए गए। इस तरह से स्थापना दिवस पर कोरोनावायरस  को पराजित करने का संकल्प लिया गया , बूथों में रह रहे सभी भाजपा कार्यकर्ता एवं युवा मोर्चा के सदस्यों को व्हाट्सएप एवं वीडियो कॉलिंग कर संदेश दिया गया और कहा गया कि गांव का कोई व्यक्ति भूखा ना सोए उसे भोजन का प्रबंध करना हमारा परम कर्तव्य है, भारतीय जनता पार्टी  मंडल सलेहा द्वारा पुलिस बल, स्वास्थ्य विभाग ,ग्राम पंचायत कर्मचारियों एवं सफाई कर्मचारियों द्वारा लगातार सेवा का कार्य किया जा रहा है,   उनके उत्साहवर्धन हेतु  हस्ताक्षर रहित आभार पत्र भेंट किया गया, इस दौरान हरेन्द्र त्रिपाठी मंडल अध्यक्ष, मदन मोहन पांडे, विष्णु शर्मा , मंयक पांडे, धीरेंद्र प्रताप सिंह ,दीपक सिंह, राजू राजा, राहुल पाठक, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Editor - Sushil Barman
Contact - 7000606753
Whatsapp - 8517866847

Comments

Popular posts from this blog

*ग्राम पंचायतों में चल रहे जनसुनवाई व अभ्युदय कार्यक्रम की खुलेआम उड़ाई जा रही धज्जियां*

*ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने मनाई भारत रत्न राजीव की जयंती*

*दिनांक 06 अप्रैल 2020 को लाकडाउन एवं धारा 144 जा. फौ. का उल्लंघन करने पर थाना देवेन्द्रनगर मे 01 व्यक्ति पर एफआईआर दर्ज एवं एक मोटरसायकिल जप्त,तथा 04 के विरूद्ध मोटर ब्हीकर एक्ट की कार्यवाही, अब तक हुई कुल 27 कार्यवाही*