शिवसेना (उद्धव बाला साहेब ठाकरे) प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में पन्ना के युवा नेता कुलदीप भी
2654535793393381
वन्य प्राणीं सांभर के मांस सहित शिकारियों को पकड़ने में वन परिक्षेत्र सलेहा को मिली सफलता
(रामप्रताप वर्मन ) सलेहा न्यूज - दिनांक 14 फरवरी 2021 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम खिलसारी में कुछ लोग सांभर का शिकार कर मांस अपने घरों में पका रहे हैं तभी प्राप्त सूचना के आधार पर श्रीमती मीना कुमारी मिश्रा वन मंडल अधिकारी दक्षिण वन मंडल पन्ना एवं हेमंत यादव उप वन मंडल अधिकारी कल्दा के कुशल निर्देशन में राम सिंह पटेल वन परिक्षेत्र अधिकारी सलेहा द्वारा लव प्रताप सिंह प्रशिक्षु वन क्षेत्रपाल , दिलीप सिंह वनपाल , देवेंद्रगिरी गोस्वामी , महेंद्र कुमार अग्रहरी , उमा शंकर पाल , ज्ञान प्रकाश सिंह , राजेश कुमार सोनी , उमादत्त द्विवेदी , गजेंद्र सिंह परिहार , राजू अहिरवार , बिहारी सिंह यादव , इंद्र कुमार वर्मा , रजनीश कुमार चौधरी एवं अधीनस्थ वन अमले को साथ लेकर ग्राम खिलसारी में जाते ही उत्तम सिंह पिता ज्ञान सिंह के घर में छापामारी की गई जो पकाते हुए मांस मौके पर जप्त किया गया एवं अन्य मंगल सिंह पिता ज्ञान सिंह , होशियार सिंह पिता चन्नू सिंह , एवं चन्नू सिंह पिता गोकुल सिंह , राम सिंह पिता प्रहलाद सिंह के घरों से छापामार कार्यवाही के दौरान मांस जप्त किया गया जबकि कार्यवाही के दौरान आरोपियों के मौके से भागने पर वन अमले द्वारा घेराबंदी कर उक्त पांचों आरोपियों को गिरफ्तार करने के उपरांत अवैध शिकार प्रकरण क्रमांक 752 / 18 दिनांक 14 फरवरी 2021 पंजीबद्ध किया गया। आरोपियों की निशानदेही पर घटनास्थल का मुआयना किया गया काटने वाले स्थल में वन्य प्राणी सांभर की आंते , अमाश्य , हृदय एवं अन्य सामग्री की जप्ती की गई सभी आरोपियों ने बताया कि ग्राम खिलसारी में नदी के किनारे कल दिनांक 13 फरवरी 2021 को दोपहर में कुत्तों से दौड़ाकर लाठी-डंडों से पीटकर सांभर को मृत किया गया एवं रात्रि को 12:00 बजे के बाद खेत में ले जाकर काट पीट कर आपस में मांस बांट लिया उक्त पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया पश्चात इसके न्यायालय में आज दिनांक 15 फरवरी 2021 को प्रस्तुत किया जाएगा एवं अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है एवं वन परिक्षेत्र अधिकारी श्री सिंह सलेहा का कहना है की उन्हें भी जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
Comments
Post a Comment