शिवसेना (उद्धव बाला साहेब ठाकरे) प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में पन्ना के युवा नेता कुलदीप भी
2654535793393381
भारतीय जनता पार्टी मंडल सलेहा के कार्यकर्ताओं ने सेवा ही संगठन अभियान के तहत घर घर किए मास्क वितरण
(ब्यूरो - आरपी वर्मन ) सलेहा - प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा जी द्वारा पूरे प्रदेश मे कोरोना महामारी के संकट के समय अपने सभी कार्यकर्ताओं से आवाहन किया है कि हर जरूरतमंदों तक सभी कार्यकर्ता सहायता पहुचाएं और पूरे प्रदेश में सेवा ही संगठन
अभियान भी चलाया जा रहा है उसी अभियान के तहत मंडल सलेहा के कार्यकर्ता लगातार जरूरमंदों तक सहायता पहुँचा रहे हैं , मंडल अध्यक्ष हरेन्द्र त्रिपाठी के नेतृत्व में वनवासी वस्तियों (कुलगवां - मडैयन)में भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर - घर जा कर मास्क वितरित किये
इस अभियान में मंडल अध्यक्ष हरेन्द्र त्रिपाठी , महामंत्री शिवनारायण मिश्रा , सोनू भैया , रोहणी मिश्रा , शिवराज यादव , रामजनक मिश्रा , शिवकांत त्रिपाठी , भारत यादव , हैप्पी सिंह , कमलेश यादव , अवधेश आदिवासी , अजय तिवारी , अंतू ढीमर , जीतेन्द्र यादव इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मंडल अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद व्यक्त किया और अपने मंडल अंतर्गत सभी कार्यकर्ताओं से अपील की अपने आस पास के लोगों को किसी भी प्रकार की जरूरत हो तो उनकी सहायता करें।
EDITOR - SUSHIL BARMAN
Comments
Post a Comment